फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्नेहा, सृष्टि, आस्था, निशा, भावना ने लगाई सबसे तेज दौड़

Sun, 24 Nov 2024 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत अंडर 17 बालिकाओं की प्रतियोगिता हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। खेल मैदान गोपेश्वर में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत अंडर 17 की बालिकाओं की कई प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में स्नेहा, सृष्टि, आस्था और निशा, भावना ने सबसे तेज दौड़ लगाई।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में स्नेहा गौड़, भावना मिश्रा, संस्कृति, 200 मीटर में स्नेहा, अदिति, स्नेहा, 400 मीटर दौड़ में सृष्टि, आस्था, नेहा, 800 मीटर में आस्था, सृष्टि, आंचल, 1500 मीटर में निशा, संजना, कविता, 3000 मीटर में भावना, निशा, नंदानगर की क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। लंबीकूद में नेहा, साक्षी, शशि, ऊंचीकूद में साक्षी, शशि और सिमरन, चक्का फेंक में रोशनी, दीया बधाणी, रीना, गोला फेंक में दीया, आंचल और दशोली की महिमा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बैडमिंटन एकल में सुचि, अदिति, जया, युगल में वंशिका व हिमानी, नेहा व कोमल, कशिश व सविता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। टीटी एकल में स्नेहा पहले व दीक्षा दूसरे नंबर पर रही। युगल में अनुजा नेगी व पृशा प्रथम, प्राची व सुहानी द्वितीय रहे। कबड्डी में दशोली, थराली, पोखरी, खो-खो में कर्णप्रयाग, दशोली व नंदानगर, वॉलीबाल में दशोली, कर्णप्रयाग व ज्योतिर्मठ, चार गुणा 100 मी. रिले दौड़ में ज्योतिर्मठ, गैरसैंण और नारायणबगड़ क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें