अपराध संक्षेप
कर्णप्रयाग। वाहन में मामूली टक्कर से हुई कहासुनी और मारपीट करने वाले छह उपद्रवी युवकों का थाना पुलिस ने चालान किया। एसआई भूपेंद्र गोदियाल ने बताया कि पुलिस चौकी सिमली में संदीप जोशी, निवासी बागेश्वर ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि वह अपने दो साथियाें की साथ दो दोपहिया वाहनों से तुंगनाथ चोपता से कर्णप्रयाग की ओर लौट रहे थे। तभी कालेश्वर में उनकी बाइक की एक युवक की बाइक से हल्की टक्कर हो गई थी। उन्होंने वहां रूक कर उक्त युवक से माफी मांग ली थी। इसके बावजूद उक्त युवक ने अपने साथियों को बुलाया और उनका पीछा करते हुए सिमली सिरोसैंण तिराहे पर उनके साथ मारपीट की और उनके दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची सिमली पुलिस चौकी के जवानों ने मौके पर जाकर छह युवकों को धर दबोचा। साथ ही हुड़दंगियों को कोतवाली में लाकर पुलिस एक्ट में प्रति व्यक्ति 250 रुपये का चालान कर दिया। उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। संवाद