फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डंपर-कार की भिड़ंत में दो बच्चों समेत छह पर्यटक घायल

Mon, 23 Mar 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
औली मोटर मार्ग पर कार व डंपर की ​हुई ​भिडंत। स्रोत: जागरुक पाठक 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कार से औली से ज्योतिर्मठ लौट रहे थे लखनऊ निवासी पर्यटक
सीएचसी में किया उपचार, दो बच्चों समेत चार को किया रेफर


संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। औली से पर्यटकों को लेकर ज्योतिर्मठ आ रही एक कार की डंपर के साथ भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत छह पर्यटक घायल हो गए। कार सवार सभी लोग लखनऊ निवासी हैं। सभी पर्यटकों को ज्योतिर्मठ सीएचसी लाया गया जहां से चार लोगों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लखनऊ से औली घूमने आए पर्यटक अपनी कार से सोमवार दोपहर को औली से ज्योतिर्मठ की ओर आ रहे थे। दोपहर करीब सवा दो बजे वन विभाग कार्यालय जाने वाले रास्ते के पास सामने से आ रहे डंपर से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ पहुंचाया। सिर पर चोट के कारण चार लोगों को रेफर कर दिया गया। रेफर होने वालों में अयान (सात साल) पुत्र अखतर, शबान आलम (42), आयत (छह साल) और सना (34) शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें