फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चमोली के छह शिक्षकों और साहित्यकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर पाया स्थान

Sun, 17 Aug 2025 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। स्व. डाॅ. वाचस्पति मैठाणी की 76वीं जयंती पर आयोजित षष्टम अखिल भारतीय ऑनलाइन संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता में चमोली जिले के छह शिक्षकों और साहित्यकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर वरीयता क्रम में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता स्व. डाॅ. बाचस्पति स्मृति मंच देहरादून की ओर आयोजित की गई। प्रतियोगिता के राष्ट्रीय संयोजक कैलाशपति मैठाणी ने इस संबंध में पत्र जारी किया। पत्र में कहा गया कि संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता के कालिदास की ओर से रचित रघुवंश महाकाव्य श्लोक उच्चारण में रेखा पटवाल जीजीआईसी पोखरी, सुभाषितानी श्लोक प्रतियोगिता में पुष्पा कनवासी, जीजीआईसी नारायणबगड़ सरोज डिमरी, आदर्श संस्कृत ग्राम डिम्मर संगीता बहुगुणा गौचर, डाॅ. भगत सिंह राणा ज्योतिर्मठ, अनीता सती जीआईसी आदिबदरी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर जनपद चमोली का गौरव बढ़ाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें