फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छह प्रधान, एक बीडीसी व 2812 ग्राम पंचायत सदस्यों का होगा निर्वाचन

Tue, 11 Nov 2025 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : रिक्त सीटों के लिए 20 को होगा उपचुनाव
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसके तहत 20 नवंबर को मतदान होगा। चमोली जिले में छह ग्राम प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य और 2812 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव होगा।
विज्ञापन

जुलाई माह में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान अलग-अलग कारणों से कई सीटें रिक्त रह गई थीं। 2812 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों के रिक्त रहने से 449 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं है जिस कारण इन ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण नहीं हो पाया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 13 और 14 नवंबर को नामांकनपत्र जमा होंगे, 15 को नामांकन पत्रों की जांच, 16 को सुबह दस से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी और उसी दिन तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न आवंटित होंगे। 20 को मतदान और 22 को मतगणना होगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी अधिकारियों को व्यवस्था बनाने और निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारु रूप से संपन्न करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें