फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छह दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Tue, 03 Sep 2024 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में छह दिवसीय रोजगारपरक कौशल विकास कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि आधुनिक युग में व्यक्तित्व निर्माण एवं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही नई रोजगार नीति में कौशल विकास मिशन की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। नोडल अधिकारी डाॅ. शंकर राम ने कहा कि इसके अंतर्गत व्यक्तित्व विकास ट्रेनर विकास सिंह और शास्त्रीय संगीत विशेषज्ञ डाॅ. प्रभात दिवाकर विभिन्न रोजगारपरक स्किल, साक्षात्कार कौशल, समूह चर्चा इत्यादि का विस्तृत प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस अवसर पर कौशल विकास समिति के सदस्य डाॅ. प्रतिभा आर्या, डाॅ. नीतू पांडे, डाॅ. ललित जोशी, रजनीश कुमार, मनोज कुमार, महिपाल सिंह सहित कई विशेषज्ञ मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें