फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नामांकन प्रक्रिया के लिए लगाए छह काउंटर

Tue, 01 Jul 2025 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
विज्ञापन

ब्लॉक में मिलेंगे ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत के अदेय प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए पंचायती राज विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार से नामांकनपत्र दिए जाने लगे हैं। क्षेत्र, जिला और ग्राम पंचायत के उम्मीदवारों को अदेय प्रमाणपत्र (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) ब्लॉक में ही नामांकन काउंटर के समीप नामांकन हॉल से दिए जा रहे हैं जबकि सहकारी समितियों के अदेय प्रमाणपत्र उम्मीदवारों को समितियों के माध्यम से लाना होगा। नामांकन प्रक्रिया के लिए ब्लाॅक सभागार में छह काउंटर लगाए गए हैं।
ब्लॉक में तीन जिला पंचायत, 32 क्षेत्र पंचायत और 94 ग्राम पंचायतों के अलावा 600 से अधिक ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव होने हैं जिनके लिए विकासखंड में पंचायती राज विभाग ने पूरी तैयारियां की हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी विजय पुरोहित ने बताया कि अदेय प्रमाणपत्रों के लिए ब्लाॅक में ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत के अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे। वहीं सहकारी समिति के उम्मीदवारों को समिति के कार्यालयों में जाना होगा। यही नहीं महिला आरक्षित सीट पर महिला उम्मीदवारों को मायके का जाति प्रमाणपत्र देना होगा। ब्लाॅक सभागार से वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन प्रपत्र दिए जाएंगे। जबकि जिला पंचायत के नामांकन प्रपत्र जिले में मिलेंगे।
विज्ञापन

इंसेट
300 का होगा नामांकन प्रपत्र और 1500 होगी जमानत राशि

कर्णप्रयाग। बुधवार से त्रिस्तरीय पंचायतों में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रपत्रों की कीमत 300 रुपये है जबकि महिला सहित अन्य आरक्षित के लिए यह शुल्क 150 रुपये होगा। वहीं ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए अनारक्षित में नामांकनप्रपत्र का शुल्क 150 और महिला सहित अन्य आरक्षित वर्ग के लिए 75 रुपये होगा। नामांकन के दौरान प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए अनारक्षित वर्ग की जमानत राशि 1500 और महिला सहित आरक्षित वर्ग के लिए 750 रुपये होगी। वहीं सदस्य ग्राम पंचायत में अनारक्षित पद के लिए जमानत राशि 300 रुपये और महिला समेत आरक्षित वर्ग के लिए 150 रुपये जमानत राशि होगी। संवाद
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग : चुनाव के लिए अधिसूचना हुई जारी

रुद्रप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रुद्रप्रयाग जिले में 333 ग्राम पंचायत प्रधान व पंचायतों, 115 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 18 जिला पंचायत के साथ ही वार्ड सदस्य पदों के लिए आज से नामांकन प्रपत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि 2 से 5 जुलाई तक अलग-अलग पदों के लिए अपना नामांकन प्रपत्र खरीद सकते हैं। 7 से 9 जुलाई तक नामांकनपत्रों की जांच होगी और 10 व 11 जुलाई तक नाम वापसी होगी। 14 जुलाई को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। पहले चरण में 24 जुलाई को जिले के तीनों विकासखंड में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा। 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और इसी दिन चुनाव के परिणामों की घोषणा भी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना पूरी करने में दो दिन का समय लग सकता है। नगर निकाय क्षेत्रों को छोड़कर पूरे जिले में 31 जुलाई तक आचार संहिता लागू रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें