फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सिमली बेस अस्पताल के लिए दसवें दिन भी धरना जारी

Mon, 02 Nov 2026 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सिमली बेस अस्पताल का शासनादेश जारी करने की मांग के लिए बेस अस्पताल संघर्ष समिति का धरना सोमवार को दसवें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी के नेतृत्व में यह आंदोलन चल रहा है। उत्तराखंड क्रांति दल के कर्णप्रयाग विधानसभा प्रत्याशी आशीष नेगी ने धरने को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि 26 वर्षों के बाद भी उत्तराखंड राज्य पहाड़ी क्षेत्रों के विकास की अवधारणा साकार नहीं कर पाया है। आशीष नेगी ने कहा कि सिमली बेस अस्पताल के शासनादेश में देरी राज्य सरकार की विफलता है। इस दौरान भाजपा के दायित्वधारी रामचंद्र गौड़ ने आंदोलनकारियों से बात की। उन्होंने उनकी मांग सरकार और संगठन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें