फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जीएमवीएन से गडोली पुल तक लगेंगी सिंगल आर्म लाइटें

Fri, 01 May 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण नगर पंचायत की ओर से नैनीताल हाईवे पर जीएमवीएन से गडोली पुल तक सिंगल आर्म लाइटें लगाई जाएंगी। लाइटों के लगने से जहां अंधेरे की समस्या दूर होगी वहीं हाईवे से गुजरने वाले लोगों को यह आकर्षित भी करेगी। नगर पंचायत की ओर से इसकी निविदा जारी की गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से नगर क्षेत्र को लगातार सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत नपं की ओर से हाईवे के किनारे सिंगल आर्म लाइटें लगाई जा रही हैं। जीएमवीएन से गडोली पुल तक एक किमी में 72 लाइटें लगाई जाएगी जिसके लिए 82 लाख की निविदा जारी की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि नगर क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाने के साथ सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि एक दो दिन के भीतर निविदा खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें