शार्प विकलांग समिति ने दिव्यांग बच्चों के लिए सिमली में आवासीय विद्यालय की शुरुआत की है। विद्यालय का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री सरदार संत सिंह ने किया। विद्यालय प्रबंधक बृजमोहन सिंह नेगी ने बताया कि पहले यह विद्यालय थराली में संचालित था। सिमली में केंद्र बिंदु होने के चलते यह विद्यालय यहां शिफ्ट किया गया है ताकि बच्चों को इस विद्यालय का लाभ मिल सकेगा।
विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक कुल 129 बच्चे अध्ययनरत हैं। इस मौके पर लोक कलाकार सुरेंद्र कमांडर और स्कूल के छात्रों ने धार मां कु गैणूं..., ओए लछी घौर, रूमुक पड़ी गे.., सहित अन्य लोकगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, बलवंत सिंह, मनवर सिंह रावत, बृजमोहन नेगी, नयन सिंह, महिपाल सिंह, मनोज नेगी आदि शामिल थे।