फोटो
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा तैयारियों के तहत पुलिस ने बदरीनाथ धाम में निर्धारित स्थानों पर साइन बोर्ड लगा दिए हैं।
बदरीनाथ धाम में यात्रा के दौरान भीड़ बढ़ने पर यातायात व्यवस्था बनाना चुनौती बना रहता है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने इससे निपटने के लिए साइन बोर्ड स्थापित किए हैं। पार्किंग स्थल, नो पार्किंग जोन, वन वे ट्रैफिक सिस्टम, प्रेशर हॉर्न न बजाने सहित अन्य जानकारी के बोर्ड लगाए हैं। ताकि धाम में आने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा किया जाए। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि धाम में यातायात, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए साइन बोर्ड लगाने के साथ अन्य जरूरी कार्य किए जा रहे हैं। संवाद