आदिबदरी। रामलीला मैदान में आयोजित स्व. नारायण सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट लीग मैच में सिदोली की टीम ने रंडोली एकादश क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया। रंडोली की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवरों में 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिदोली की टीम ने सात ओवर में छह विकेट से जीत दर्ज कर ली। सिदोली की टीम के पांच विकेट लेने वाले कैलाश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर गिरीश नेगी, अभिषेक, गोविंद सिंंह नेगी, नवीन खंडूड़ी, प्रियांशु नेगी, मोहन नेगी, ललित खंडूड़ी आदि मौजूद थे। संवाद