कर्णप्रयाग। तीन दिवसीय बैसाखी मेले के दौरान होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में रविवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले मैच में सिद्धार्थ और शशांक की जोड़ी ने सौरभ और आर्यन को हराया। प्रतियोगिता में 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसके अलावा वॉलीबाल और कैरम प्रतियोगिताएं भी होंगी। इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि के रूप में हरीश सती ने किया। इस अवसर पर वार्ड सभासद सीमा देवी, पूर्व सभासद सीता देवी, विनोद डिमरी, प्रदीप भंडारी, नवीन डिमरी, अभिषेक नेगी, आशीष डिमरी, कृष्णा रावत, मधु शर्मा, काजल रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद