कर्णप्रयाग। ब्लॉक के खगेली गांव में आयोजित खगेश्वर महादेव क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए लीग मैच में श्री क्लब पुड़ियाणी ने गिरसा एकादश को 6 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। लीग मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि निवर्तमान क्षेपंस अनिल कुंवर ने किया। मैच में गिरसा एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 108 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्री क्लब पुड़ियाणी की टीम 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की। श्री क्लब से 39 रन बनाने वाले अतुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर कमेटी के उपसचिव गुलशन कुंवर, पंकज कुंवर, क्रिश और ऋषभ आदि मौजूद रहे। संवाद