गैरसैंण में कलश शोभा यात्रा के दौरान मौजूद महिलाएं। स्रोत: जागरूक पाठक
फोटो
गौचर/कर्णप्रयाग। जन कल्याण लोक सेवा समिति की ओर से होने वाली रामलीला के लिए हनुमान ध्वज की स्थापना की गई। इसके लिए रघुनाथ मंदिर से लेकर मेला मैदान में बने आयोजन स्थल तक हनुमान ध्वज के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद आयोजन स्थल पर पंडित मदन मैखुरी एवं आयोजन समिति ने हनुमान ध्वज स्थापित किया। समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि रामलीला आयोजन के लिए संचालन, आय व्यय, संगीत, क्रय, स्वागत सहित अन्य समितियों का गठन कर दिया गया है। शोभायात्रा में अध्यक्ष सुनील पंवार, संरक्षक शूर सिंह, सचिव कुशहाल सिंह नेगी, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, कोषाध्यक्ष मंजू नेगी, मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह बिष्ट, बीना देवी और इंदू पंवार आदि मौजूद थे। संवाद