फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शौर्यकांत और प्रिया का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Fri, 16 Feb 2024 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में स्कूली बच्चों के लिए अबेकस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान डुंग्री थराली के शौर्यकांत ने पहला और प्रिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों छात्र-छात्राएं अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जबकि चोपता नारायणबगड़ के अमनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के जिला समन्वयक गोपाल कप्रवान ने बताया कि अबेकस से बच्चों का मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता में छह ब्लाॅकों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य आरपी मैखुरी ने छात्रों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आरएस बर्त्वाल, भगत सिंह कंडवाल, सुबोध कुमार डिमरी, विजय बल्लभ, बलवीर बधानी, सीमा नेगी, नरेंद्र सिंह और राकेश धीमान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें