फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदप्रयाग और कर्णप्रयाग से शौर्य रथ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट बाजार में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह कोटियाल ने व्यापार संघ और टैक्सी यूनियन के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से बाजार में यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

घाट बाजार से करीब आठ लिंक मार्ग जुड़े हैं। इन मार्गों से आवाजाही के चलते अक्सर घाट बाजार में वाहनों की संख्या अत्यधिक रहती है। इसके अलावा बेतरतीब पार्किंग से भी जाम की समस्या बनी रहती है। चौकी प्रभारी ने पदभार संभालते ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बैठक बुलाई। बैठक में सभी ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन सिंह रावत, सचिव आलम राम, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष सुमेर सिंह और यशपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें