फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सेना की बैंड की धुनों के साथ शौर्य महोत्सव का आगाज

Thu, 06 Jun 2024 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के प्रथम अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में हुआ आयोजन
शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, ममंद और स्काउट्स के जवानों ने दी प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। चेपड़ों में तीन दिवसीय राजकीय शौर्य महोत्सव का आगाज सेना की बैंड की धुनों के साथ हुआ। उत्तराखंड के प्रथम अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव के पहले दिन शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद भवानी दत्त जोशी की पत्नी विमला देवी और पुत्र कर्नल हरीश जोशी के साथ कई सैन्य अधिकारियों और अतिथियों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके साथ ही 9वीं गढ़वाल राइफल और गढ़वाल स्काउट्स के जवानों ने बैंड धुनों, देशभक्ति और लोक गीत प्रस्तुत किए।
बृहस्पतिवार को शुरू हुए महोत्सव में जीआईसी चेपड़ों की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत, ममंद चेपड़ों ने शहीद भवानी दत्त जोशी की शौर्य गाथा पर बनाई गई झोड़ा (पारंपरिक गायन) की प्रस्तुति दी। सेरा विजयपुर की ममंद ने वीर माधो सिंह के जीवन वृत्तांत को लोकनृत्य के जरिये बताया। प्रथम विश्व युद्ध, कारगिल के शहीदों और प्रथम विक्टोरिया क्रॉस विजेता स्व. दरवान सिंह को याद किया गया। महोत्सव में गढ़वाल राइफल के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुमित सूद, विधायक भूपाल राम, ओहो रेडियो के आरजे काव्या ने संबोधित किया। सीएमआईएस और यूवाईएलएमटी ग्रुप के चेयरमैन ललित मोहन जोशी ने थराली ब्लॉक के 10 मेधावी बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षण और कोचिंग की व्यवस्था करने की बात कही। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष वीरू जोशी, संयोजक दिगपाल गड़िया, कर्नल प्रवीन भटट, कर्नल गिरि दत्त जोशी, पूर्व कर्नल ईश्वरी फस्र्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
40 किमी की रेस लगाकर पुष्प चक्र अर्पित किए
शहीद स्मारक में शहीद भवानी दत्त जोशी को सलामी देने और पुष्प अर्पित करने के लिए मुंदोली राइडर्स क्लब की 20 सदस्यीय टीम 40 किमी की रेस लगाकर चेपड़ों पहुंची और पुष्प चक्र अर्पित किए। महोत्सव में टीम को सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक विजेता सरोजनी कोटड़ी के नेतृत्व में टीम ने तीन घंटे में कठिन रास्तों से होकर 40 किमी की दौड़ पूरी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें