फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एसआईआर की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से साझा करें

Thu, 06 Aug 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में एसआईआर अभियान की प्रगति के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर अभियान की दैनिक प्रगति रिपोर्ट राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित रूप से साझा की जाए ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी व विश्वासपूर्ण ढंग से संपादित हो सके।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि जिले में 63 हजार 347 नोटिस के सापेक्ष 61 हजार 194 नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। शेष 2153 नोटिस निर्धारित समय पर वितरित कर दिए जाएंगे। बताया कि जिले की तीनों विधानसभाओं में दो लाख 72 हजार 188 मतदाता हैं इनमें से दो लाख 61 हजार 60 मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है। डीएम ने जनप्रतिनिधियों से भी बूथ स्तर पर प्रतिदिन निगरानी रखने का आग्रह किया। बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम आरके पांडे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र सती, भाजपा के विनोद कुमार नेगी, कांग्रेस के मदन लोहनी, आप के अनूप रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें