रैणी तपोवन क्षेत्र में आई आपदा को देखते हुए शैलेश्वर मंदिर (बैनोली) में आठ मार्च को होने वाला शैलेश्वर महादेव सांस्कृतिक एवं विकास मेला स्थगित कर दिया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष गबर रावत, संरक्षक विनोद नेगी, महासचिव राजेंद्र रावत, लक्ष्मण सिंह, हुकुम चौधरी, मनोज चौधरी, गजेंद्र चौधरी, रंजना गुसाईं, हेमंती देवी ने कहा कि शैलेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष शिवरात्रि पर चार दिवसीय मेला आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष यह मेला आपदा में मारे गए लोगों के शोक में स्थगित किया गया है। इस दौरान मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने आपदा में मृत बैनोली गांव के पुलिसकर्मी मनोज चौधरी को श्रद्धांजलि दी।