फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पगना गांव में शराब पिलाने पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना

Sun, 01 Mar 2026 03:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के खिलाफ मुखर हुईं महिलाएं
विज्ञापन

शराब पीकर गांव में घुसे तो भी 20 हजार जुर्माना देना होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। ग्राम पंचायत पगना में भी सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने व पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। महिला मंगल दल और युवक मंगल दल ने बैठक कर गांव में शराबबंदी का प्रस्ताव पारित किया। निर्णय लिया गया कि शादी समारोह के साथ ही अन्य सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने पर संबंधित परिवार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा जाएगा और शराब पीकर गांव में आने व माहौल बिगाड़ने पर संबंधित व्यक्ति पर 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रमेश चंद्र खनेड़ा और महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन से नई पीढ़ी और लोगों के घर बरबाद हो रहे हैं। कहा गया कि शादी के साथ ही अन्य समारोह में शराब की भी अलग व्यवस्था करना गलत परंपरा है। इसे बदलना होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार ने महिला मंगल दल की ओर से लिए निर्णय का पूरा सहयोग करने की बात कही। इस मौके पर पूर्व प्रधान दीपा देवी, ममता देवी, विनीता, पूजा, आशा, महेशी देवी, सुशीला देवी, हरमा देवी, सुमन, पूर्व प्रधान धीरज राणा, जगमोहन सिंह और मातवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें