फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्मैक तस्करी में तीन साल छह माह की सजा सुनाई

Tue, 20 May 2025 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट का लोगो लगेगा.........
विज्ञापन

गोपेश्वर। स्मैक तस्करी के मामले में अदालत ने एक अभियुक्त को तीन साल छह महीने के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अभियुक्त पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर एक माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

मामले में सरकार की ओर से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) प्रकाश भंडारी ने बताया कि विपिन पाल को गोपेश्वर थाना पुलिस ने 22 जनवरी 2021 में घिंघराण बाईपास पर 20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जांच पूरी कर कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किए। मामले की सुनवाई विशेष सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत में हुई। मामले में अदालत ने उसे दोषी पाया और तीन साल छह माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके बाद विपिन पाल को पुलिस अभिरक्षा में बाहर लाया जा रहा था तो उसकी पांच साल की बेटी पिता से लिपट कर रोने लगी। साथ ही पत्नी भी रोने लगी। ऐसे में कोर्ट परिसर में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस कर्मियों ने उसकी बेटी को पिता से अलग किया और उसे मां के पास दे दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें