थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में यूकाॅस्ट के सहयोग से आयोजित बौद्धिक संपदा अधिकार एवं अधिनियम पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विशेषज्ञों ने कहा कि पेटेंट, कॉपीराइट, जीआई टैग और बौद्धिक संपदा अधिकार है जो रचनात्मक कार्यों, साहित्य कलात्मक कार्यों के उपयोग और वितरण पर नियंत्रण की अनुमति देता है। सेमिनार में पेटेंट, कॉपीराइट के उपयोग, पंजीकरण संबंधित कानूनों एवं अन्य नियमों पर चर्चा की गई। सेमिनार को संयुक्त शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. एस सोनियाल, डाॅ. एके जोशी, प्राचार्य डाॅ. एचके चर्तुवेदी, डाॅ. नवीन जोशी आदि ने संबोधित किया। संवाद