गोपेश्वर में स्व. चक्रधर तिवारी की स्मृति में पौधरोपण करते संकल्प अभियान से जुड़े लोग।
- फोटो : GOPESHWAR
चिपको नेता व पर्यावरणविद स्व. चक्रधर तिवारी की पुण्य तिथि पर रविवार को संकल्प अभियान के तहत वृद्धाश्रम में फल वितरित किए गए और पौधों का रोपण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता मंगला कोठियाल ने इस दौरान स्व. चक्रधर तिवारी के पर्यावरण के प्रति समर्पण को याद किया। संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी ने कहा कि चक्रधर तिवारी के कार्यों को संकल्प अभियान के तहत आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर दरवान सिंह नेगी, मनोज जुयाल, भरत सिंह रावत, दिनेश तिवारी, सावित्री देवी, सीमा तिवारी, अर्नव तिवारी और मनोज आदि मौजूद थे।