गोपेश्वर। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज रायपुर देहरादून और श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स काॅलेज पिथौरागढ़ में कक्षा छह में दाखिले के लिए दो मई को चयन ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल खेल मैदान गोपेश्वर में सुबह नौ बजे से शुरू होगा।
स्पोर्ट्स कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा छह में बालकों के दाखिले के लिए चयन ट्रायल किया जा रहा है। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि प्रवेश के लिए फुटबाल, वॉलीबाल, बाक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन व जूड़ो खेलों में चयन किया जाएगा। बालकों की आयु एक जुलाई 2025 को 10 वर्ष से कम व 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है। इच्छुक छात्र जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाणपत्र के साथ निर्धारित समय पर खेल मैदान में पहुंच सकते हैं। संवाद