कर्णप्रयाग ब्लॉक में यूथ फाउंडेशन के भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर के चयन प्रक्रिया में युवाओं की
- फोटो : KARNPRYAG
जीआईसी मैदान में यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल की ओर भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। शिविर में 300 युवाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें से 35 युवाओं का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चली। इस मौके पर महासचिव भुवन नौटियाल, प्रधानाचार्य बीरपाल रावत, पीटीआई गोविंद तोपाल, कैंप प्रभारी सूबेदार मेजर ऑरनरी लेफ्टिनेंट यशवंत रावत, प्रदीप रावत, मुकेश नेगी, योगंबर रावत मौजूद थे। शुक्रवार (आज) को नंदासैंण में चयन प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू होगी।
वहीं जीआईसी नारायणबगड़ के खेल मैदान में 3 अप्रैल को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर अनिल उनियाल ने बताया कि 3 अप्रैल को प्रात: 9 बजे से युवाओं की चयन प्रक्रिया शुरू होगी। संवाद