फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में न आने पर जल संस्थान के ईई से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में जल संस्थान गोपेश्वर और कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई। इस पर प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे ने दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। बैठक में सड़क और पानी के मुद्दे छाए रहे।
विज्ञापन

बुधवार को गोपेश्वर स्थित जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे बैठक शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने अधिकारियों से हर बैठक में उपस्थित रहने को कहा। बैठक में जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी ने थराली-कुराड़ पेयजल योजना सहित अन्य योजनाओं के सवाल पूछे तो वहां मौजूद जल संस्थान के एई उचित जवाब नहीं दे पाए। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष भड़क गईं। उन्होंने कहा कि भविष्य में बिना विभागाध्यक्ष के बैठक में न आएं। इसके अलावा सदस्यों ने कर्णप्रयाग में सोनाली पेयजल योजना, गैरसैंण में बछैपन, कालापातल आदि योजनाओं पर सवाल उठाए। पोखरी ब्लॉक में मासों सड़क, मेहलचौरी सड़क, पोखरी-हापला, गैरसैंण-बाटाधार सड़क, मैठाणा-ठेली, थराली-देवाल, घेस-पनाल, गुलाबकोटी सड़क, उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग, सलबगड़-बूरा मार्ग, विसोना मोटर मार्ग सहित अन्य सड़कों के मामले भी उठे।
रेनपलवरा-मेलमेड़ा सड़क की जांच की मांग
जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला ने रेनपलवरा-मेलमेड़ा मोटर मार्ग का मामला उठाया। बताया गया कि पूर्व में इस मार्ग के डामरीकरण के लिए धन निर्गत हुआ था, लेकिन मार्ग का डामरीकरण नहीं हुआ। इस पर सदस्यों ने मामले में घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग उठाई। अध्यक्ष ने मामले में जांच का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें