फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाधित संचार सेवा के स्थायी समाधान की मांग

Sat, 16 Jan 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 बाधित हो रही संचार सेवा से जहां विभागीय कार्य बाधित हो रहे है वहीं उपभोक्ताओं को दिक्कत उठानी पड़ रही है। परेशान उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन



शनिवार को भी संचार सेवा की ठप स्थिति के बाद रेलवे, हवाई टिकट एवं अन्य प्रकार की ऑनलाइन बुकिंग का कार्य करने वाले पीयूष विश्नोई और विजय शाह ने कहा कि बाधित हो रही संचार सेवा ने उनके काम प्रभावित हो रहे है। वहीं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के आवेदन की जानकारी के लिये परेशान छात्र चंदा नेगी और अर्जुन ने बताया कि संचार सेवा बाधित होने से न उन्हें समय पर सूचना मिल पाती है और न परीक्षाओं के आवेदन की जानकारी। जिससे कई बार वह परीक्षाओं के आवेदन ही नहीं कर पाते हैं।

 इधर, बीएसएनएल के एसडीओ विजयदीप कंडेरी का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे  के चौड़ीकरण को लेकर कई बार ओएफसी लाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन शीघ्र ही लाइन को सुचारु किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें