फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: राफ्ट से की युवक की खोज, नहीं लगा पता

Mon, 10 Mar 2025 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बीती 7 मार्च को संगम तट से बहकर लापता हुए युवक का चौथे दिन भी कुछ पता चल नहीं पाया। सोमवार को रुद्रप्रयाग से 40 बटालियन पीएसी की टीम ने राफ्ट से अलकनंदा और पिंडर नदी पर सर्च अभियान चलाया। राफ्ट टीम ने अलकनंदा और पिंडर नदी और उसके किनारे सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। वहीं लापता युवक के परिजन और ग्रामीण भी युवक की खोज में संगम तट पर जुटे रहे। थानाध्यक्ष डीएस रावत ने बताया कि युवक की खोज लगातार जारी है। संवाद
विज्ञापन



मॉडल क्लस्टर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
नारायणबगड़। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्राम्य विकास विभाग की ओर से मॉडल क्लस्टर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण में नारायणबगड़, थराली, देवाल व गैरसैंण ब्लॉक के मॉडल क्लस्टर पदाधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। विकास भवन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी केके पंत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्वरोजगार और आर्थिकी को बढ़ावा देना है। मास्टर ट्रेनर विजय काला, खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह असवाल, बीडीओ थराली नितिन, बीडीओ गैरसैंण एचजी गोस्वामी, बीडीओ देवाल माधो सिंह, बीएमएम आलोक नेगी और गंभीर आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें