बुधवार सुबह सात से 10 बजे तक राशन और सब्जी की दुकानें खुली रहीं जबकि 10 बजे के बाद गैरसैंण, मेहचौरी, माईथान आदि बजारों में सन्नाटा पसरा रहा। उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र और नायब तहसीलदार ने भराड़ीसैंण, दिवालीखाल आदि स्थानों का दौरा किया और गैस गोदाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गैस एजेंसी वालों को गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी करने को कहा। नगर पंचायत के ईओ गुरुदीप आर्य ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में छिड़काव कर सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्यावरण मित्र सुदेश, सुनील, दीपक, दिनेश, पप्पू कहा कि हर तीसरे दिन दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं।