गौचर। सड़क पार कर रहे एक राहगीर को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर और स्कूटी सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि सोमवार सुबह सागर बिष्ट (18) पुत्र दिनेश बिष्ट निवासी निकट हेलीपैड स्कूटी से बाजार की ओर आ रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रहे राहगीर शाहबान पुत्र अयूब निवासी भगवानपुर सहारनपुर स्कूटी के सामने आ गए और उन्हें टक्कर लग गई। स्कूटी सवार भी सड़क पर गिर पड़ा और हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पीएचसी ले जाया गया। चिकित्साधिकारी डाॅ. मुकेश रावत ने बताया कि दोनों घायलों को काफी चोटें लगी हैं। सागर बिष्ट के चेहरे व सिर पर चोटी आई हैं। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सागर ने हेलमेट पहना था लेकिन सड़क पर गिरने के कारण हेलमेट निकल गया था और उसके सिर पर चोट आई। संवाद