कर्णप्रयाग। पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में वर्ष 2023 परीक्षा के 11 टाॅपर्स को साईंदास तलवाड़ स्मृति मेधावी छात्रवृत्ति प्रदान की गई। ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने स्वर्गीय पिता की स्मृति में यह छात्रवृत्ति दी। इस दौरान सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 11 वर्षा नेगी, अमित कंडारी, राजन सिंह, अमीषा, हर्षिता सेमवाल, पवन फर्स्वाण, गौतम नेगी, गुलशन कुमार, दीप्ति व निकिता मैठाणी व प्रज्ञा को 1100-1100 रुपये की नकद धनराशि दी। इस मौके पर डाॅ. आरसी भट्ट, डाॅ. वीआर अंथवाल, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डाॅ. तौफीक अहमद, डाॅ. राधा रावत आदि मौजूद रहे। संवाद