फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 125 छात्र-छात्राओं को बांटी छात्रवृत्ति

Tue, 15 Oct 2024 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। पार्वती देवी गंगा राम भट्ट ट्रस्ट की ओर से क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले 125 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक बांटे गए।
अटल उत्कृष्ट विद्यालय जीआईसी नागनाथ पोखरी में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि इस छात्रवृत्ति से जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई में काफी मदद मिलती है। ट्रस्ट के संस्थापक कालिका प्रसाद काला और पूर्व शिक्षा निदेशक पुष्पा मानस ने कहा कि संस्था का उद्देश्य गरीब, मेधावी और माता-पिता विहीन बच्चों को पढ़ाई में सहयोग प्रदान करना है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल शैलानी, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मानंद किमोठी, पुष्पा खंडूड़ी, राकेश भट्ट, जीआईसी सिवाई के प्रधानाचार्य केएम खाली, दिनेश सती, हर्षवर्धन खाली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें