फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नगर में बड़े वाहनों के आने-जाने का समय करें निर्धारित’

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम पोखरी वैभव गुप्ता ने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए जनप्रतिनिधियों और संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने ओवर लोडिंग रोकने और सड़कों पर किराया निर्धारित करने के निर्देश दिए। साथ ही जाम की स्थिति को देखते हुए नगर में बड़े वाहनों के आने-जाने का समय निर्धारित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम ने वाहनों में ओवर लोडिंग पर प्रभावी रोक लगाने और कच्ची सड़कों पर चलने वाले वाहनों का किराया निर्धारित करने के लिए कहा। पोखरी बस स्टेशन के समीप बने नाले में सीवर की निकासी की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी और थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा सीएचसी व ब्लॉक कार्यालय जाने वाली सड़कों की स्थिति सुधारने और नगर में सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री हटवाने के निर्देश दिए। बैठक में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विजयपाल रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, ईओ रोशन पुंडीर, नायब तहसीलदार अश्वनी खर्कवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी और थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें