फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एसबीआई का क्षेत्रीय प्रशासनिक कार्यालय गौचर में खुला

Tue, 01 Jul 2025 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का क्षेत्रीय प्रशासनिक कार्यालय गौचर में खुल गया है। ऐसे में चमोली और बागेश्वर की 40 शाखाओं से संबंधित काम यही होगा। इससे पहले प्रशासनिक कार्य के काम के लिए हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ती थी। क्षेत्रीय प्रशासनिक कार्यालय खुलने से बैंक कर्मियों सहित खाताधारकों को भी इसका लाभ मिल पाएगा। क्षेत्रीय कार्यालय प्रबंधक मिहिर बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय प्रशासनिक कार्यालय गौचर में खुल गया है। इससे खाताधारकों से जुड़ी समस्याओं को समय से पूरा किया जाएगा। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष गौचर संदीप नेगी ने बताया कि एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मांग लोग लंबे समय से कर रहे थे। अब जाकर इस समस्या का समाधान हुआ है। संवाद
विज्ञापन


एसबीआई का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

कर्णप्रयाग/देवाल/आदिबदरी। भारतीय स्टेट बैंक की 70वीं वर्षगांठ कर्णप्रयाग और देवाल एसबीआई में धूमधाम से मनाई गई। कर्णप्रयाग के बैंक शाखा प्रबंधक सचिन सिंह खत्री ने बताया कि इस दौरान लोगों को बैंक संबंधी कई जानकारी भी दी गई। इस मौके पर संजय सिंह क्षेत्राधिकारी, अनुज लेखापाल, पंकज मेहरा आदि मौजूद रहे। वहीं देवाल में एसबीआई शाखा में खाताधारकों को सम्मानित किया गया। शाखा प्रबंधक राजेश नेगी ने बताया कि देवाल ब्रांच में 26 हजार से अधिक खातेधारक है। वहीं आदिबदरी में भी बैंक ने खाताधारकों को मिठाई बांटी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें