कर्णप्रयाग/नारायणबगड़। ब्लाॅक के नौटी निवासी और एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र सौरभ कैलखुरा का चयन सहायक अभियंता के पद पर हुआ है। सौरभ के पिता जीआईसी लंगासू में शिक्षक हैं। वहीं शक्तिनगर निवासी ऋषभ गौड़ का चयन भी सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के पद के लिए हुआ। ऋषभ के पिता लोहवा रेंज में रेंजर हैं। जबकि दूसरी ओर नारायणबगड़ के पालछूनी के आर्यान बिष्ट ने गेट 2024 की में 157 रैंक हासिल की। आर्यान बिष्ट ने गेट परीक्षा में 72.25 फीसदी अंक हासिल किए हैं। गांव के लखपत सिंह कहते हैं कि आर्यान गांव का होनहार लड़का है और उसने अपनी सफलता से गांव का नाम रोशन किया है। संवाद