देवाल। ब्लॉक देवाल के सेलखोला गांव की सौम्या मिश्रा ने नीट यूजी परीक्षा 2026 में सफलता हासिल की है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 22233 रैंक प्राप्त कर एमबीबीएस की सीट सुनिश्चित की है। उनके पिता मुकेश मिश्रा सीमा सुरक्षा बल में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां दीपा देवी गृहिणी हैं। सौम्या ने कक्षा नौ और दस केंद्रीय विद्यालय फरीदाबाद से पास की। उन्होंने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98 फीसदी और बारहवीं में 94 फीसदी अंक प्राप्त किए। कक्षा ग्यारह और बारह की पढ़ाई दिल्ली के ग्रीन वैली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से हुई। सौम्या ने बारहवीं की पढ़ाई के साथ नीट की कोचिंग भी ली थी। सेलखोला गांव के प्रधान कविता मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों ने सौम्या की सफलता पर खुशी व्यक्त की। संवाद