फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 ग्राम पंचायतों को वितरित किए सैटेलाइट फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीआरएफ से नीती घाटी के ग्रामीणों को सैटेलाइट फोन निशुल्क वितरित किए। सैटेलाइट फोन पर बात करने के 12 रुपये प्रति मिनट चार्ज होने पर घाटी के ग्राम प्रधानों ने कॉल दल एक रुपये किए जाने की मांग भी उठाई। रविवार को एसडीआरएफ के एसआई प्रमोद कुमार, थाना प्रभारी जयपाल नेगी और तहसीलदार प्रदीप नेगी ने घाटी के 16 ग्राम पंचायतों को सैटेलाइट फोन वितरित किए। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा और ललित पाल ने कॉल दर एक रुपये करने की मांग उठाई, जिस पर एसडीआरएफ के एसआई प्रमोद ने उनकी मांग को उच्च अधिकारियों के सम्मुख रखने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन

नाला सुधारीकरण को डीएम से मिले व्यापारी
गोपेश्वर। व्यापार मंडल ने नगर के बीचों बीच बहने वाले नाले के सुधारीकरण की मांग उठाई है। व्यापारियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, हेम दरमोड़ा, तरुन रावत, भूपेंद्र रावत और सुशील डिमरी ने कहा कि नाले का सुधारीकरण न होने से बारिश के दौरान गंदा पानी दुकानों में घुस रहा है, जिससे व्यवसायियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ब्यूरो
हरिशंकर-रौता मार्ग दुरुस्त करने की मांग उठाई
पोखरी। ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी ने पोखरी-वल्ली-हरिशंकर-रौता मोटर मार्ग के डामरीकरण और पोखरी-नखोलियाना-चोपड़ा मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को शुरू करने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम पोखरी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। प्रमुख ने कहा कि हरिशंकर सड़क क्षेत्र के बीस से अधिक गांवों को जोड़ती है, लेकिन सड़क कई जगहों पर जानलेवा बनी हुई है। कहा कि लोनिवि के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं एसडीएम ने शीघ्र मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्रों में निशुल्क बिजली दें सरकार
गोपेश्वर। बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल/कुमाऊं संयोजक व वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी ने पर्वतीय क्षेत्रों में निशुल्क बिजली देने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में सीएम को ज्ञापन भी भेजा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नदी नालों से प्रतिघंटा लगभग 35 लाख किलोवाट बिजली पैदा हो रही है, जबकि यहां प्रति परिवार बिजली की खपत 1 किलोवाट प्रतिघंटा ही है, परंतु इतनी मात्रा में बिजली पैदा होने के बावजूद यहां प्रति परिवार औसतन प्रतिमाह 500 रुपया बिजली का बिल जमा कर रहा है। कई बार विद्युत लाइन में फाल्ट आने पर लोगों को रात अंधेरे में काटनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कोरोना महामारी के चलते लगभग 10 लाख युवा बेरोजगार हो गए हैं। लिहाजा सरकार उन्हें छोटी-छोटी जल विद्युत परियोजनाएं संचालित करने के लिए प्रोत्साहित करे, जिससे गांव के गांव बिजली से जगमगा जाएंगे और युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा। ब्यूरो
टैक्सी चालकों व मालिकों को बांटे मास्क
गोपेश्वर। गोपीनाथ टैक्सी यूनियन ने वाहन मालिकों व चालकों को मास्क वितरित किए। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी की ओर से यूनियन को मास्क उपलब्ध कराए गए। यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह ने वाहन चालकों को मास्क का उपयोग करने और सामाजिक दूरी बनाने का आह्वान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें