भंगोटा में कोविड-19 नियंत्रण समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान डॉ. भूपेंद्र सिंह मेहरा के निर्देशन में गांव और सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई करने के बाद सैनिटाइज किया गया। ग्राम प्रधान ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी को हराने के लिए सभी को सामाजिक दूरी बनाकर रखना और मास्क पहनना जरूरी है। कोविड-19 नियंत्रण समिति के सभी सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को आइवरमेक्टिन दवाइयां बांटीं। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी देवी, आशा कार्यकर्ता विमला देवी, ममंद अध्यक्ष मीना देवी, युमंद अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह, गायत्री देवी, संजय मेहरा, राहुल, नवीन, राकेश, रेखा देवी, कलावती देवी और शांता देवी आदि मौजूद थे।