फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप और मोनिका बने सबसे तेज धावक

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसयूआई की ओर से आयोजित 16 किलोमीटर हाफ मैराथन में युवक वर्ग में संदीप और बालिका वर्ग में मोनिका सबसे तेज धावक बने। आयोजकों ने ओवर आल चैंपियन बने संदीप को 11 हजार रुपये और मोनिका को 3100 रुपये नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

इंदिरागांधी हाफ मैराथन प्रतियोगिता का शुभारंभ सिमली पुलिस चौकी से हुआ। प्रतियोगिता में सौ प्रतिभागी शामिल हुए। संदीप ने गौचर खेल मैदान तक 16 किलोमीटर की दूरी करीब एक घंटे में पूरी की। जबकि मनमोहन द्वितीय और राजीव ने तृतीय स्थान हासिल किया। इन दोनों को क्रमश: 5100 और 3100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। बालिका वर्ग में प्रथम रही मोनिका ने यह दूरी सवा घंटे में पूरी की। बालिका वर्ग में ममता द्वितीय और मंगला तृतीय स्थान पर रही। इन्हें क्रमश: 2100 और 1100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। खेल मैदान में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, गौचर के कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, कर्णप्रयाग नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, मुकेश नेगी, हरीश नयाल, अनूप रावत, पंकज, गौरव, अंशुल, आयूष, अतुल, सूर्यप्रकाश पुरोहित, पंकज लडोला और अक्षत भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें