फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जांच के लिए भेजे जाएंगे दूध पाउडर के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली के दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ सिमली में छह माह पूर्व आया दूध पाउडर आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरण होने के बजाय स्टोर में ही एक्सपायर हो गया। शिकायत मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने जब दुग्ध संघ के स्टोर का निरीक्षण किया तो यह गंभीर लापरवाही सामने आई। बुधवार को दुग्ध संघ के प्रबंधक अरुण टम्टा ने पाउडर के सैंपल खाद्य पूर्ति विभाग को सौंप दिए हैं। ये सैंपल अब जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने मामले में कर्णप्रयाग के एसडीएम को जांच सौंप दी है। सीडीओ ने कहा कि यह गंभीर लापरवाही है। प्रबंधक अरुण टम्टा ने बताया कि दूध पाउडर के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। स्टोर में रखे दूध के पैकेट वापस भेजे जाएंगे और नए पैकेट की डिमांड जल्द भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें