फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पॉट से आए 49 लोगों के सैंपल जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के डॉक्टरों की टीम ने बुधवार को 49 प्रवासियों के सैंपल जांच को मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर भेजे। इनमें से अधिकतर दिल्ली, मुंबई के हॉट स्पॉट से यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) के डॉ. हरीश थपलियाल ने कहा कि इन सभी प्रवासियों को क्वारंटाइन किया गया है। सैंपल लेने वाली टीम में डॉ. नंदिनी, राजदर्शन रावत, हरीश कुमेड़ी, फार्मासिस्ट और आशीष मैखुरी शामिल थे।
उधर, कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बुधवार को नगर पालिका के कर्मचारियों ने बस स्टेशन, अपर बाजार, उमा देवी तिराहा सहित नगर की सभी अंदरूनी सड़कों पर फॉगिंग की। इसके अलावा मोहल्लों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी ने सभी वार्डों में ब्लीचिंग और कीटनाशक का छिड़काव नियमित रूप से किए जाने को कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें