फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डबल हेलमेट जरूरी होने पर बढ़ी बिक्री

Wed, 25 Nov 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वाली सवारियों के लिए हेलमेट अनिवार्य किए जाने के बाद इसकी बिक्री में तेजी आई है। लोग प्रतिदिन शोरूम और दुकानों पर पहुंचकर हेलमेट खरीद रहे हैं। इससे स्थानीय व्यापारी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। सेल्समैन प्रदीप कुमार ने बताया कि डबल हेलमेट के नियम के बाद लोग हेलमेट लेने पहुंच रहे हैं। आने वाले समय में हेलमेटों की बिक्री और बढ़ने की पूरी उम्मीद है। सेल्समैन दीपक कुमार ने कहा कि वाहनों के साथ लोगों को दो हेलमेट दिए जा रहे हैं। लोग अब हेलमेट के प्रति स्वयं जागरूक हो रहे हैं। सभी प्रकार के हेलमेट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और अतिरिक्त मांग भी लगाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें