खाद्य पूर्ति निरीक्षक पोखरी और कर्णप्रयाग की ओर से अभी तक अपने क्षेत्र के बहुत कम सस्ता गल्ला विक्रेताओं से राशन उठान कराए जाने पर नाराज डीएम ने दोनों पूर्ति निरीक्षकों के मार्च के वेतन पर रोक लगा दी है।
लॉकडाउन के चलते डीएम स्वाति एस भदौरिया ने पूर्ति निरीक्षकों को एडवांस राशन जल्द सस्ता गल्ला विक्रेताओं को उपलब्ध कराने को कहा। शनिवार तक पोखरी में 74 पंजीकृत विक्रेताओं में से केवल 54 विक्रेताओं ने अप्रैल का व छह विक्रेताओं से अप्रैल व मई का राशन गोदाम से उठवाया है। ऐसे ही कर्णप्रयाग में 93 पंजीकृत विक्रेताओं में से अभी तक सिर्फ 84 विक्रेताओं से अप्रैल का तथा 34 विक्रेताओं से अप्रैल व मई का राशन उठवाया गया है। इससे नाराज डीएम ने दिोनों जगहों के पूर्ति निरीक्षकों के मार्च का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।