फोटो
गैरसैंण। चमोली के गैरसैंण की साक्षी जुयाल ने 15 जुलाई को आईआईटी कानपुर के 59वें दीक्षांत समारोह में रसायन विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। साक्षी के पिता राधेश्याम सेना से सेवानिवृत्त हैं और माता सुमन जुयाल गृहणी हैं। साक्षी के पिता ने बताया कि इसी दीक्षांत समारोह में साक्षी के पति नितिन शर्मा को भी पीएचडी के साथ बेस्ट थीसिस और बेस्ट पब्लिकेशन अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर विधायक अनिल नौटियाल सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पहाड़ की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। साक्षी ने केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली यूनिवर्सिटी और आईआईटी मद्रास से भी शिक्षा प्राप्त की है। संवाद