फोटो
गोपेश्वर। स्वामी नारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान की संत मंडली ने रविवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि स्वामी नारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के गुरु संचालक जगत पावन दास स्वामी के साथ 70 शिष्य संत मंडली ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। मंडली ने बदरीनाथ धाम की विभिन्न पूजाओं ने भाग लिया। इस मौके पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, राजेंद्र सेमवाल और विकास सनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद