पोखरी (चमोली)। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पोखरी की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। मिनी खेल मैदान पोखरी में शुक्रवार को हुई ऊंची कूद के बालक वर्ग में साहिल प्रथम, अखिलेश रावत द्वितीय, दिव्यांशु तृतीय स्थान पर रहे। लंबीकूद में अक्षत सिंह प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय और सुमित जगवान तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में अभिजीत सिंह, दीपक सिंह, गगन सिंह, डिस्कस थ्रो में अक्षय, अभिजीत सिंह, दीपक, गोला फेंक में अक्षय, अभिजीत व दिव्यांशु क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। शतरंज में अमन, नवीन, आयुष सिंह, बैडमिंटन में दीक्षांत, अनीष और कृष्ण राणा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। अव्वल खिलाड़ियों को संस्थान की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख प्रीती भंडारी, प्रधानाचार्य दिनेश कन्नौजिया, जीआईसी पोखरी के खेल प्रशिक्षक अनूप रावत, सुदर्शन सिंह, नवीन चंद्र और विष्णु कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद