फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 800 मीटर में साहिल ने लगाई सबसे तेज दौड़

Thu, 13 Nov 2025 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक संस्थान की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। नरेंद्र भंडारी राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान पोखरी की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेक्टिस की कई प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान हुई 800 मीटर दौड़ में साहिल और 400 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम रहे।
खेल मैदान विनायकधार में आयोजित प्रतियोगिता की पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने शुरुआत की। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उसके बाद प्रतियोगिताएं हुईं। 100 मीटर दौड़ में अक्षय-तनु प्रथम, अमन प्रसाद-मनीषा द्वितीय, सौरभ कुमार-मानसी तृतीय रहे। वहीं 200 मीटर की दौड़ में अक्षत, कैलाश व सचिन, 400 मीटर दौड़ में आदित्य, सुमित, आलोक, 800 मीटर दौड़ में साहिल सिंह, सुमित सजवाण और सुमित सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर जीआईसी नागनाथ के प्रधानाचार्य जीएल शाह, संतोष चौधरी, प्रधानाचार्य दिनेश कनोलिया, जूनियर हाईस्कूल पोखरी के प्रधानाचार्य जीएल सैलानी, सुदर्शन सिंह, नवीन चंद्र, अंकित असवाल और विष्णु कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बास्केटबाल के जूनियर बालक वर्ग में आर्यभट्ट सदन अव्वल
श्री गुरुराम पब्लिक स्कूल की वार्षिक प्रतियोगिताओं का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल जयकंडी की पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियाेगिताओं के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। इस दौरान हुई बास्केटबाल के जूनियर बालक वर्ग में आर्यभट्ट सदन ने रामानुजन सदन और भाभा सदन ने आर्यभट्ट सदन को हराया।
100 मी. दौड़ में वैभव प्रथम और आरव कुंवर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में आरुषी डिमरी और आरध्या भट्ट, 800 मी. दौड़ में अंशुल रावत और दिव्यांश पंत क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। कुर्सी दौड़ में तृशा, विहान, वेदांश, मानविक चंद्र, आरुषी तोपाल अपने-अपने वर्ग में प्रथम और अथर्व, अदिति, आदर्श पंवार, आरव सजवान, अनुश्री अपने-अपने वर्ग में द्वितीय रहे। मेंढक दौड़ में शांतनव ने प्रथम और दक्षित पुंडीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रस्सीकूद में अंशिका प्रथम और माधवी द्वितीय रहीं। वॉलीबाल के सीनियर बालक वर्ग में रामानुजन सदन ने रमन सदन को हराया। वहीं बालिका वर्ग में रामानुजन सदन ने रमन सदन को हराया। वॉलीबाल के प्राथमिक बालक वर्ग में भाभा सदन ने रमन सदन और बालिका वर्ग में भाभा सदन ने आर्यभट्ट सदन को हराया। रिले दौड़ में रमन सदन-भाभा सदन प्रथम और रामानुजन-आर्यभट्ट सदन द्वितीय रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीबी डोभाल, व्यायाम शिक्षक विपिन कुुंवर, प्रशांत बर्त्वाल, नीलिमा पैलू, सुरेंद्र जोशी, रवींद्र सिंह, सुनील सिंह, अनुज खंतवाल और गंभीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



क्रिकेट मैच में भाभा हाउस जीता
आदिबदरी। श्रीगुरुराम राय पब्लिक स्कूल आदिबदरी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन क्रिकेट मैच के सीनियर वर्ग में भाभा हाउस ने रमन सदन को हराया। प्राथमिक वर्ग के बोरा दौड़ में अक्षिता प्रथम और सोनाक्षी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुंवर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें