राजकीय इंटर कॉलेज माणा-घिंघराण में पुलिस विभाग की ओर से यातायात सुरक्षा पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान यातायात नियमों पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में साक्षी बर्तवाल प्रथम, अंकित द्वितीय और साक्षी मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन में साक्षी बर्तवाल प्रथम, कामनी बागड़ी द्वितीय व शोभा और तनुजा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, पेंटिंग में कामिनी प्रथम, हर्षिता रावत द्वितीय तथा साक्षी मिश्रा व अर्जुन तृतीय रहे। पुलिस उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल ने कहा कि यदि व्यक्ति को यातायात के नियमों की जानकारी हो तो उनके वाहन का चालान नहीं हो सकता। प्रधानाचार्य आरएस फर्स्वाण ने कहा कि बढ़ती वाहन संख्या के कारण यातायात नियमों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। इस मौके पर संतोष नेगी, नीरज भंडारी, अनवर हुसैन, तहसीन अहमद, संध्या रावत, बसंती थपलियाल और दिनेश चंद्र अंथवाल आदि मौजूद थे।