फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरने से ग्रामीण की मौत

Mon, 10 Apr 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, थराली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरमनी से अपने गांव पैनगढ़ जा रहे ग्रामीण की खाई में गिरने से मौत हो गई। राजस्व पुलिस घटना के 12 घंटे बाद शव को खाई से निकाल पाई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पैनगढ़ निवासी अनुसूया प्रसाद सती (48) पुत्र धर्मानंद सती रविवार रात आठ बजे एक अन्य ग्रामीण उमा प्रसाद के साथ गांव जा रहा था, तभी बछिरीयाणा के पास पैर फिसल जाने से अनुसूया करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। साथी ग्रामीण उमा प्रसाद ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन चट्टानी भाग होने से टीम और ग्रामीण खाई में नहीं उतर पाए।
विज्ञापन


सुबह पांच बजे रेस्क्यू टीम पिंडर नदी के दूसरे छोर से नदी पार कर घटनास्थल पहुंची। इसके बाद सुबह आठ बजे शव को नदी में रस्सी डालकर किसी प्रकार बाहर निकाला गया। नायब तहसीलदार सुदर्शन सिंह बुटोला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। रेस्क्यू टीम में राजस्व उपनिरीक्षक सीएस बुटोला, जयकृत रावत, होमगार्ड के पीसी प्रकाश शर्मा, अवतार राणा, हरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें